Bike rider injured after collision with vehicle near damaged culvert

फोटो – 11 हादसे के बाद पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद

आटा। इटौरा-आटा मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया हादसों का सबब बनी हुई है। बृहस्पतिवार रात पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। युवक दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। उधर, उसके परिवार के लोग उरई में बस से दिल्ली जाने के लिए पहुंचने का इंतजार कर रहे थे।


इटौरा निवासी छोटे पाल बृहस्पतिवार रात बाइक से आटा की ओर जा रहे थे। इटौरा-आटा मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया के पास पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची इटौरा चौकी पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को अस्पताल भिजवाया।

परिवार के लोग उरई पहुंचकर बस से दिल्ली जाने की तैयारी में थे। वे छोटे पाल के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन हादसे के चलते उनका सफर प्रभावित हो गया।

ग्रामीण प्रीतम सिंह, शिवम अवस्थी, देवेंद्र सिंह और दीपेंद्र का कहना है कि पुलिया लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। रात में वाहन चालकों को रास्ते का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे पहले भी यहां कार और बाइक पुलिया में गिरने से लोग घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद मरम्मत नहीं कराई गई।

वर्जन बेतवा नहर विभाग के अधिशासी अभियंता धर्म घोष ने बताया कि गड्ढे को भरवाया जा रहा है। टूटी पुलिया के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी से बातचीत की जा रही है।



Source link