UP: Family arrives at CM's residence to extend wedding invitation for cricketer Rinku Singh and MP Priya Saroj

लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ से रिंकू सिंह के परिवार ने की मुलाकात।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी का निमंत्रण देने के लिए रिंकू सिंह का परिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचा। शनिवार को परिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री आवास पर उनसे मुलाकात की और शादी का कार्ड सौंपकर समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।




रिंकू सिंह की माता बीना देवी, भाई सोनू सिंह और बहन नेहा सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विवाह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। परिवार की इस मुलाकात के दौरान शादी का निमंत्रण कार्ड चर्चा में रहा। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में होगी। समारोह में राजनीति, खेल और अन्य क्षेत्रों की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।



Source link

अभी अभी की खबरें