एक लालची पत्नी ने पहले पैतृक मकान अपने नाम करवा लिया। अब पति पर डेढ़ बीघा जमीन भी नाम करने का दबाव बना रही है। उसने ऐसा करने से इन्कार किया तो अपने सहयोगियों की मदद से लहूलुहान कर दिया। इस घटना में पत्नी, दो नामजद समेत चार लोग फंस गए हैं। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला ढुइयां निवासी अर्जुन ने भाई राजकुमार की पत्नी निर्मला, संतोष राजपूत, राजेश और एक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई।




कहा कि बड़े भाई राजकुमार के नाम एक पैतृक मकान था। उसे भाभी ने दबाव बनाकर अपने नाम करवा लिया। भाई के नाम डेढ़ बीघा जमीन है। भाभी निर्मला बंगशपुरा कोहना निवासी संतोष राजपूत व श्रीकृष्ण राजपूत से मिलकर जमीन अपने नाम कराना चाहती हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *