UP: Building plans along Kisan Path to be approved by LDA, paving the way for new townships and colonies; deci

एलिवेटेड रोड (सांकेतिक)
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

किसान पथ के किनारे भी अब एलडीए नई भवन निर्माण उपविधि के तहत मानचित्र पास करेगा। जिससे यहां पर नई टाउनशिप, अपार्टमेंट बने सकेंगे और कॉलानियां बस सकेंगी। इसको लेकर एलडीए की ओर से प्रस्ताव बनाया जा रहा है। जिसे मंजूरी के लिए 17 अक्तूबर को होने वाली बोर्ड बैठक में मंजूरी लिए लाए जाने की तैयारी है।


आवागमन को आसान बनाने के लिए बनाई गई करीब 105 किमी लंबी आउटर रिंग रोड (किसान पथ) का काम करीब तीन साल पहले पूरा हुआ था। कई जिलों को जोड़ने वाली इस रिंग करोड के किनारे लखनऊ 43 गांवों की जमीन भी है। एलडीए की नई आईटी सिटी योजना भी इसके पास ही है।

अंसल एपीआई की सुशांत गोल्फ सिटी भी इससे लगी हुई है। ऐसे आउटर रिंग रोड के किनारे की जमीन भी प्राइम हो गई है। इस पर लोगों ने अवैध रूप से निर्माण भी शुरू कर दिया, जबकि एलडीए अभी यहां पर मानचित्र पास नहीं करता है। इस पर रोक है। 

ऐसे में जो लोग मानचित्र पास कराकर कॉलोनी, कॉम्प्लेक्स और टाउनशिप बसाना चाहते हैं, उनको अनुमति नहीं मिल रही है। इससे परेशान लोग एलडीए के खिलाफ न्यायालय जाने की भी तैयारी कर रहे हैं। इसको देखते हुए अब एलडीए मानचित्र पास करने की नीति में बदलाव करने जा रहा है। जिसमें अब आउटर रिंग रोड के किनारे भी मानचित्र पास करने की नीति बना रहा है। जिसका प्रस्ताव अब मंजूरी के लिए बोर्ड में लाया जाएगा।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें