औरैया के पुर्वा पुने गांव में खेत जोतने को लेकर हुए विवाद में एक महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट हुई। बेला पुलिस ने महिला की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
.
गांव की सुधा देवी ने पुलिस को बताया कि 11 नवंबर को शाम करीब 4 बजे जितेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, अंजना देवी और संदीप यादव उर्फ पीपू उनके खेत संख्या 1039 को जबरन जोत रहे थे। सुधा ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रोकने की कोशिश की।
आरोप है कि इसके बाद चारों ने गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से मारपीट की। सुधा के सिर में चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे नितिन कुमार, ऋषभ कुमार और परिवार के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
सुधा ने 12 नवंबर को बेला थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने जितेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, अंजना देवी और संदीप यादव उर्फ पीपू के खिलाफ केस दर्ज किया है।}
