रामपुरा:- (जालौन )थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की देर शाम राजा साहब के फार्म हाउस के पास नहर के पास एक बुजुर्ग महिला के शव मिलने सनसनी फैल गई। मृतक महिला के पुत्र गुड्डू ने हत्या की आशंका जताई हैं।
बीती शाम 8 बजे के लगभग उस समय नगर में सनसनी फैल गई। जब पता चला कि रामपुरा नगर के खेत मे एक बुजुर्ग महिला का शव पड़ा हुआ है। मृतक महिला की पहचान रामकली पत्नी ठाकुरी प्रसाद दोहरे 80 वर्ष निवासी जेडीसी बैंक के सामने रामपुरा के रूप में हुई हैं। मृतिका के बड़े लड़के गुड्डू ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को सुबह उसकी माँ बकरी चराने के लिए खेतो की तरफ निकल गई थी। शाम को जब घर नहीं आयी तो उनकी खोजबीन शुरू कर दी। शाम 8 बजे के लगभग जानकारी हुई कि राजा साहब के फार्म हाउस के पास महेश दुबे के खेत मे नहर के किनारे एक बृद्ध महिला का शव पड़ा हुआ हैं। मौके पर पहुँचकर गुड्डू ने उनकी पहचान अपनी माँ के रूप में की। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुँचकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।
थाना प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि नगर के एक खेत मे बृद्ध महिला का शव बरामद हुआ हैं। जिसकी पहचान रामकली 80 वर्ष के रूप में हुई हैं। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।
