innocent child swallowed locket while playing in Agra

चिकित्सकों ने बच्चे के गले से निकाला लाॅकेट।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चार साल के मासूम ने खेल-खेल में लॉकेट निगल लिया। मानसिक विकार से पीड़ित होने के कारण बच्चा कुछ बता नहीं पाया। खाने-पीने में दिक्कत बढ़ने पर परिजन एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। एंडोस्कॉपी कर लॉकेट निकाला गया। हालत में सुधार होने पर बच्चे को छुट्टी दे दी गई। 


ईएनटी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रीतू गुप्ता ने बताया कि शनिवार को बच्चे को लेकर परिजन आए थे। बताया कि उसे निगलने में दिक्कत हो रही है। एक्सरे कराने पर आहार नली में कोई वस्तु प्रतीत हुई। बच्चा डाउन सिंड्रोम से भी पीड़ित था। 

गंभीरता को देखते हुए एंडोस्कॉपी की और पांच मिनट में लॉकेट बाहर निकाल दिया। इसमें डॉ. अखिल प्रताप सिंह और डॉ. सौम्यता का सहयोग रहा।

 



Source link