लवेदी ग्राम पंचायत चिंडौली के मजरा मूसेपुर और डवाह में एक पखवाड़े से लोग तेंदुए के डर के साए में जी रहे हैं। जानवरों पर लगातार हो रहे तेंदुए के हमले से गांव के लोग डरे हुए हैं और शाम होते ही घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आठ दिन पहले शैलेश सरस के पालतू कुत्ते पर तेंदुए ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद तीन दिन पूर्व तेंदुए ने बृजभान भदौरिया की बकरी को निशाना बनाया।




वहीं दो दिन पूर्व गांव से श्याम बाबू की बकरी को तेंदुआ उठा ले गया। बीती रात आंधी के बाद लगभग 11 बजे तेंदुए ने भूरे सिंह की बकरी पर हमला कर उसे बीहड़ में खींच ले गया। लगातार हो रहे तेंदुए के हमलों से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। वन विभाग के रेंजर प्रदीप कुमार ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना ग्रामीणों ने दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें