गहमर थाना पुलिस ने शांति भंग की आशंका में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी थाने में एक मुकदमे को लेकर विवाद कर रहे थे।

.

पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 235/2026 से जुड़े मामले की जांच चल रही थी। करहिया गांव के ये 6 लोग थाने में मुकदमा दर्ज कराने को लेकर झगड़ रहे थे। पूछताछ में वे उग्र हो गए और घर जाकर मामला निपटाने की बात कही।

उनके गुस्से वाले व्यवहार को देखते हुए पुलिस को लगा कि गांव जाने पर शांति बिगड़ सकती है। उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव ने तुरंत एक्शन लेते हुए सभी 6 लोगों को गिरफ्तार कर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया।

प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में मिथिलेश कुमार (28), अजय राम (48), योगेन्द्र प्रसाद (40), सियाराम (57), विजय कुमार (50) और सुनील कुमार राम (35) शामिल हैं।



Source link

अभी अभी की खबरें