बुलंदशहर के गुलावठी में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का 10 दिन से चल रहा धरना सोमवार शाम खत्म हो गया। अधिकारियों ने किसानों की मांगें मान लीं, जिसके बाद यह धरना समाप्त हुआ।

.

यह धरना गुलावठी-सिकंदराबाद रोड पर बिजली विभाग के दफ्तर प्रांगण में चल रहा था। किसान, बिजली से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे थे।

भारतीय किसान यूनियन के नेता नरेंद्र सिंह तेवतिया ने बताया कि ज्यादातर समस्याएं हल होने के बाद ही किसान धरना खत्म करने पर राजी हुए। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में यह समझौता हुआ।

धरने की पंचायत की अध्यक्षता सतपाल सिंह ने की, जबकि संचालन नरेंद्र तेवतिया ने किया। इस मौके पर प्रदेश के मुख्य महासचिव गुड्डू प्रधान भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि किसानों की एकजुटता से ही समस्याओं का हल निकला है।



Source link

अभी अभी की खबरें