Sub-inspector beaten up after accused enters chowki in Gonda including village administrator arrested

up police
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गोंडा में छपिया के बभनान पुलिस चौकी में बृहस्पतिवार शाम ग्राम प्रशासक और उसके साथियों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि करीब 25 लोगों की भीड़ ने चौकी प्रभारी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। उनकी वर्दी पर लगा पुलिस मोनोग्राम नोच लिया और मेज पर रखे सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। पुलिस ने ग्राम प्रशासक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश की जा रही है।


चौकी प्रभारी अक्षय कुमार चौधरी के मुताबिक, वह शाम को चौकी पर मौजूद थे। इसी दौरान बेलहरी बुजुर्ग के ग्राम प्रशासक संजय कुमार करीब 25 साथियों के साथ पहुंचे। संजय ने बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के गोपलापुर में उनके साथ मारपीट होने का आरोप लगाते हुए विपक्षियों को जेल भेजने की मांग की। चौकी प्रभारी ने मामले की जानकारी लेकर लोगों को समझाने का प्रयास किया तो भीड़ उग्र हो गई।

जान से मारने की धमकी भी दी

आरोप है कि लोगों ने चौकी प्रभारी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभाली। इस दौरान कुछ लोग भाग निकले, जबकि ग्राम प्रशासक संजय कुमार और उसके साथी चंदन, विजय व शिवप्रताप को पकड़ लिया गया। पंकज समेत अन्य लोग फरार हो गए। सीओ उदित नारायण पालीवाल ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Source link

अभी अभी की खबरें