केंद्रीय शहरी विकास एवं नियोजन राज्य मंत्री तोखन साहू गुरुवार शाम करीब 6 बजे प्रतापगढ़ पहुंचे। उन्होंने महेशगंज थाना क्षेत्र में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होकर कथावाचक का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने सपा के घोषणा पत्र और सपा-कांग्रेस गठबं

.

सपा के वादों को बताया लोकलुभावन

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सांसद तोखन साहू ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था बेहतर बनाए रखने का काम योगी आदित्यनाथ की सरकार कर सकती है। जनता अब लोकलुभावने और झूठे वादों को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि सपा लगातार चुनाव हार चुकी है और घबराई हुई है। पार्टी को सत्ता में नहीं आना है, इसलिए ऐसे वादे किए जा रहे हैं।

साहू ने कहा कि दस साल पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति कैसी थी, यह जनता अच्छी तरह जानती है। मोदी और योगी सरकार ने विकास के जो काम किए हैं, वे दुनिया के लिए उदाहरण हैं।

कांग्रेस को बताया डूबती नाव, सीट बंटवारे पर कसा तंज

सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले 200 सीटें मांग रही थी, लेकिन उसे 26 सीटें मिलीं। उन्होंने सवाल उठाया, “यह सीट शेयरिंग है या भीख?”

साहू ने कहा कि दो नावों पर सवार व्यक्ति डूबता है। कांग्रेस को डूबती नाव बताते हुए उन्होंने कहा कि उस पर सवार होने वाला भी डूबेगा। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगाया।

संविधान को जीवन में उतारने की कही बात

संविधान को लेकर साहू ने कहा कि हवा में संविधान लहराने वाले उसका सम्मान नहीं कर सकते। संविधान को केवल दिखाना नहीं, बल्कि उसे अपने जीवन में उतारना चाहिए।

पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त जल्द मिलेगी

केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योजना की दूसरी किस्त जल्द ही लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जाएगी।



Source link

अभी अभी की खबरें