गोंडा-अयोध्या रिंग रोड के निर्माण के दौरान मंगलवार देर शाम दत्तनगर में गर्डर लांचिंग के समय एक गर्डर के टॉप हिस्से में आर-पार दरार दिखाई देने के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया। ग्रामीणों को शाम करीब 6:30 बजे इसकी जानकारी हुई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर
.
ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते विरोध नहीं किया जाता तो इसी गर्डर पर आगे का निर्माण कार्य जारी रखा जाता। करीब 67 किलोमीटर लंबा यह रिंग रोड अयोध्या के जुबेरगंज बाजार से गोंडा के नवाबगंज क्षेत्र स्थित महेशपुर गांव तक बनाया जा रहा है। परियोजना की लागत करीब 2,500 करोड़ रुपए बताई गई है।

कंपनी ने निर्माण का काम दिल्ली की ओएसएस प्राइवेट लिमिटेड को दिया है।
खुद निर्माण न कर दूसरी कंपनी को दिया काम
रिंग रोड निर्माण का ठेका सीगल इंडिया कंपनी को मिला है। कंपनी ने निर्माण का काम दिल्ली की ओएसएस प्राइवेट लिमिटेड को दिया है। गर्डर में दरार सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि गर्डर में आई दरार भविष्य में पुल की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। मामले की जांच के लिए NHAI अयोध्या की टीम बुधवार को मौके पर पहुंचेगी। टीम निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के साथ गर्डर में आई दरार की गुणवत्ता संबंधी जांच करेगी।

NHAI अयोध्या के परियोजना अधिकारी अवनीश सिद्धार्थ से बात की। उन्होंने बताया कि गर्डर की लांचिंग के दौरान उसके टॉप हिस्से में हेयरलाइन क्रैक सामने आया है।
अधिकारी बोले- जांच के बाद ही आगे बढ़ेगा काम
दैनिक भास्कर संवाददाता ने मामले में NHAI अयोध्या के परियोजना अधिकारी अवनीश सिद्धार्थ से बात की। उन्होंने बताया कि गर्डर की लांचिंग के दौरान उसके टॉप हिस्से में हेयरलाइन क्रैक सामने आया है। इसके बाद लांचिंग की प्रक्रिया फिलहाल रोक दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी जरूरी टेस्टिंग और जांच पूरी होने के बाद ही आगे का निर्माण कार्य किया जाएगा। परियोजना अधिकारी ने कहा कि निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
