Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर के सिकंद्राबाद में देर रात को पुलिस और चोर के बीच मुठभेड़ हो गई। सिकन्द्राबाद के सीओ विवेक रंजन राय ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में भगवान के घर चोरी करने वाला निसार उर्फ शेरू उर्फ भिंडी पैर में गोली लगने से लंगड़ा हो गया। घायल बदमाश को CHC में भर्ती कराया गया है।
अपने ही गांव क मंदिर में की थी चोरी
सिकन्द्राबाद के सीओ विवेक रंजन राय ने कार्यभार ग्रहण करते ही क्रिमिनल्स पर शूट आउट ऑपरेशन शुरू कर दिया। चार्ज ग्रहण करने के बाद क्षेत्राधिकार में पुलिस एक्शन मोड में आ गई। सीओ विवेक रंजन राय ने बताया कि देर रात को सिकन्द्राबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी पुलिस को देख सामने की तरफ से आ रहा एक संदिग्ध व्यक्ति वापस मुड़कर तेजी से जाने लगा, शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा किया तो भागने लगा, पुलिस टीम के पीछा कर घेर लेने पर युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दीं जवाबी आत्म रक्षार्थ की गई कार्रवाई में बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी।
घायल अवस्था में गिरफ्तार बदमाश की पहचान निसार उर्फ शेरू उर्फ भिंडी पुत्र नबाब निवासी सिरोधन थाना सिकन्द्राबाद के रूप में हुई हैं। पुलिस ने घायल चोर के कब्जे से तमंचा ,कारतूस और 7 हजार रुपए की नगदी बरामद की है। घायल बदमाश को CHC में भर्ती करा पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है। सिकंद्राबाद के सीओ विवेक रंजन राय ने बताया कि10 नवंबर को गांव सिरोधन के प्राचीन मंदिर से 4 दानपात्र चोरी कर उड़ ले गया था हजारों की दानराशि चोरी कर ली थी। घायल बदमाश पर दर्ज है 6 अपराधिक मामले।
