बाराबंकी के फतेहपुर में धमसड़ गांव में एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी मिली। आशा देवी (पत्नी फूलचंद्र) ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम अंकुल कुमार लाठी लेकर घर में घुस आया और मारपीट करने लगा।

.

शोर सुनकर देवर गुलशन कुमार बचाने पहुंचे तो अंकुल ने उनके साथ मारपीट की। आशा देवी का आरोप है कि अरविंद कुमार, श्यामलाल और मैकूलाल ने भी गुलशन के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। पुलिस ने आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

कोतवाली क्षेत्र के धौंसार गांव में एक अन्य घटना हुई। शनिवार रात सिलेंडर लाने को लेकर पिता-पुत्र में विवाद के बाद मारपीट हो गई। मालती देवी (पत्नी अमित कुमार) ने बताया कि ससुर रामनाथ ने पति अमित के साथ मारपीट की।

पति को बचाने पहुंची गर्भवती मालती के साथ भी मारपीट की गई। मालती का आरोप है कि रामनाथ ने भाई हरिश्चंद्र, भतीजे मदन व निशा और पत्नी चांदनी के साथ मिलकर गाली-गलौज व मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।



Source link

अभी अभी की खबरें