गोंडा के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के धनौली गांव में एक युवक का शव तालाब से मिला है। यह शव प्राथमिक विद्यालय के पास एक तालाब में मिला था। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला और उसकी पहचान की। मृतक की पहचान पंजाब के लुधियाना जिले के शिधवान बेट थाना क्षेत्र के शिधवान बेट निवासी भिड़ंरजीत सिंह (35) पुत्र इक़बाल सिंह के रूप में हुई है।

नगर थाना प्रभारी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं से जांच कर रही है।



Source link