बलरामपुर में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। डिजायर कार पहले ट्रक से टकराई और इसके बाद सड़क पर जा रही बोलेरो से भिड़ गई। हादसे में कार सवार श्यामनारायण (45) और उनकी मां कैलाशी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, श्यामनारायण की

.

हादसा जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर बलरामपुर-तुलसीपुर मार्ग पर मेवालाल पुलिस चौकी के पास हुआ। श्यामनारायण तुलसीपुर चीनी मिल में केन मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वह मां की डायलिसिस कराने पत्नी के साथ डिजायर (UP 32 LQ 6166) कार से लखनऊ जा रहे थे।

2 तस्वीरें देखिए…

हादसे के बाद डिजायर कार को क्रेन से खींचकर सड़क से हटवाया गया।

हादसे के बाद डिजायर कार को क्रेन से खींचकर सड़क से हटवाया गया।

टक्कर के बाद बोलेरो का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

टक्कर के बाद बोलेरो का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानिए पूरा मामला…

तुलसीपुर चीनी मिल कॉलोनी निवासी श्यामनारायण के परिवार में पत्नी वंदना और 16 वर्षीय बेटा सत्यम है। सत्यम लखनऊ में 11वीं कक्षा में पढ़ता है। बुधवार सुबह करीब 7 बजे श्यामनारायण खुद कार चला रहे थे। उनके साथ मां कैलाशी देवी और पत्नी वंदना भी थीं।

बताया गया कि बलरामपुर-तुलसीपुर मार्ग पर बालाजी गैस सर्विस के पास अचानक डिजायर अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद कार सड़क पर जा रही बोलेरो से भी भिड़ गई। तीनों गाड़ियों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि श्यामनारायण और उनकी मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

कार सवार मां बेटे की हादसे में मौत हो गई, पत्नी गंभीर घायल हैं।

कार सवार मां बेटे की हादसे में मौत हो गई, पत्नी गंभीर घायल हैं।

बोलेरो चालक बोला- अचानक ट्रक की ओर चली गई कार

हादसे में शामिल बोलेरो नौगढ़ के दूल्हा कोठी से लखनऊ जा रही थी। उसमें प्रकाश, राम सिंह, रामरतन और चंद्रभान समेत अन्य लोग सवार थे। बोलेरो चालक राजेश ने बताया कि डिजायर उनके आगे चल रही थी। बालाजी गैस एजेंसी के पास अचानक कार अपनी दिशा से हटकर सामने से आ रहे ट्रक की ओर चली गई।

ट्रक से टकराने के बाद डिजायर उनकी बोलेरो से भी जा भिड़ी। स्थानीय लोगों ने बताया कि संभवत: श्यामनारायण को झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित हुई। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पत्नी को डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर किया

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वहीं, गंभीर रूप से घायल वंदना को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया है।

बलरामपुर-तुलसीपुर मार्ग पर हादसे के कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। एक ही परिवार में मां-बेटे की मौत के बाद से परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

———————————–

यह खबर भी पढ़ें…

सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की हत्या:स्कूल में खून से सने शव मिले, फावड़े-कुल्हाड़ी से वारदात; ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष भी थे

सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव उनके निजी स्कूल परिसर में खून से सने मिले हैं। उन पर फावड़े और कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। वारदात का पता मंगलवार सुबह 7 बजे चला, जब स्कूल ड्राइवर गाड़ी की चाबी लेने पहुंचा। पढ़ें पूरी खबर…



Source link