गोंडा जिले में घाघरा नदी का जलस्तर आज मंगलवार सुबह 10 बजे खतरे के निशान से 98 सेंटीमीटर नीचे आ गया है। इस समय 85403 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। नदी का जलस्तर घटने से गोंडा में बाढ़ की स्थिति खत्म हो गई है। लोगों के घरों और गांवों से बाढ़ का पानी पूरी
.
गांवों से बाढ़ का पानी कम होने के बाद अब बीमारियों के फैलने की आशंका है। इसे देखते हुए गोंडा का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट पर है। विभाग लगातार तटीय गांवों में मेडिकल कैंप लगा रहा है। यहां लोगों की जांच कर उन्हें दवाएं दी जा रही हैं। साथ ही, बाढ़ के पानी से फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
दो तस्वीरें देखें

गांव के रास्तों पर अभी भी पानी भरा है।

प्रशासन की टीम नाव से निगरानी कर रही है।
दूसरी ओर, पशु चिकित्सा विभाग भी लगातार पशुओं की जांच कर रहा है। बीमार पशुओं को दवाएं दी जा रही हैं। किसानों को यह भी निर्देश दिया गया है कि बाढ़ के पानी में डूबी हुई फसल को काटकर पशुओं को न खिलाएं, क्योंकि इससे वे बीमार हो सकते हैं।
टीय इलाकों के किसानों के सामने पशुओं के चारे का सबसे बड़ा संकट है। बाढ़ के पानी से हरा चारा पूरी तरह बर्बाद हो गया है। कई जगह चारा सड़ भी चुका है, जिसे खिलाने से पशु बीमार हो सकते हैं। इस समस्या को देखते हुए गोंडा जिला प्रशासन तरबगंज और करनैलगंज तहसील क्षेत्र के तटीय इलाकों में किसानों के पशुओं के लिए भूसा बांट रहा है।
नवाबगंज क्षेत्र के कई गांवों में लोगों को लंच पैकेट भी दिए जा रहे हैं, क्योंकि यहां की कुछ आबादी अभी भी बाढ़ से आंशिक रूप से प्रभावित है। गांव के कुछ रास्तों पर अभी भी पानी भरा हुआ है।
