Ambedkar statues to be developed at 30 sites in Kaushambi

डॉ. बीआर अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के कार्यों का शिलान्यास करते जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोन

संविधान दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को जिले के 30 चयनित स्थलों पर डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के कार्यों का शिलान्यास किया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में तीनों विधानसभा क्षेत्रों के चयनित स्थलों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। लोगों ने मुख्यमंत्री का संबोधन भी सुना। सिराथू विधानसभा क्षेत्र के उदहिन बुजुर्ग गांव में आयोजित कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य मौजूद रहे। मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के एदिलपुर गांव में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर और पूर्व ब्लॉक प्रमुख सिराथू जितेंद्र सोनकर शामिल हुए। वहीं, चायल विधानसभा क्षेत्र के बूंदा गांव में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नितिन पासी और भोले शंकर कुशवाहा उपस्थित रहे। कार्यक्रमों के माध्यम से डॉ. अंबेडकर के विचारों, सामाजिक समरसता और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ चयनित स्थलों के विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया गया। संवाद




Source link