रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिलने से हड़कंप, गुमशुदगी के मामलों से मिलान करा रही पुलिस।

उन्नाव के शुक्लागंज कानपुर पुल के पास रेलवे ट्रैक पर एक महिला का निर्वस्त्र शव मिला है। 48 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। महिला का एक पैर ट्रेन की चपेट में आने से कटकर दूर जा गिरा था।

.

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और सिविल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

महिला का शव मिला, पहचान के लिए उन्नाव-कानपुर समेत 12 जिलों में भेजी गई फोटो।

महिला का शव मिला, पहचान के लिए उन्नाव-कानपुर समेत 12 जिलों में भेजी गई फोटो।

मंगलवार सुबह ओएचई पोल संख्या 63/13 अप लाइन के पास रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा था। इसे देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया।

जीआरपी ने अब महिला की पहचान के लिए आसपास के जिलों में भी संपर्क करना शुरू कर दिया है। जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील मिश्रा के मुताबिक, उन्नाव, कानपुर, लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, रायबरेली और अमेठी समेत करीब 12 जिलों की पुलिस से संपर्क किया गया है।

संबंधित जिलों में महिला के शव की फोटो और पहचान से जुड़े पंपलेट भेजे जा रहे हैं। इसका मकसद किसी थाने में दर्ज गुमशुदगी की सूचना से उसका मिलान कराना है। पुलिस सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल कर रही है। महिला की पहचान से जुड़ी फोटो और जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

महिला की पहचान के लिए पुलिस ने जारी किए पंपलेट।

महिला की पहचान के लिए पुलिस ने जारी किए पंपलेट।

जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि आसपास के जिलों में हाल ही में दर्ज महिला गुमशुदगी के मामलों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। इसके अलावा, रेलवे स्टेशनों और आसपास के इलाकों से भी महिला के बारे में जानकारी इकट्ठा करने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने महिला की मौत को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई थीं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल, पुलिस की पहली प्राथमिकता महिला की पहचान कराना है।



Source link