यूपी के फतेहपुर में शनिवार को घर में पटाखा बनाते समय विस्फोट हो गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि महिला के शरीर के दो टुकड़े हो गए। आधा हिस्सा छत पर, जबकि हाथ करीब 100 मीटर दूर तक जा गिरा।

.

घटना फतेहपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर हथगांव थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के मुताबिक महिला घर में पटाखा बना रही थी। इसी दौरान फ्रिज में तेज धमाका हुआ। इसकी चपेट में आकर पटाखों में भी विस्फोट हो गया।

2 तस्वीरें देखिए

पटाखे बना रही महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पटाखे बना रही महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

धमाका इतना तेज था कि महिला का हाथ शरीर से अलग होकर दूर जाकर गिरा।

धमाका इतना तेज था कि महिला का हाथ शरीर से अलग होकर दूर जाकर गिरा।

अब जानिए पूरा मामला

वार्ड नंबर 2 में रफी अहमद अपनी 55 साल की पत्नी नसरीन के साथ रहते हैं। शनिवार शाम करीब 4 बजे नसरीन घर में पटाखे बना रही थीं। इसी दौरान घर में रखे फ्रिज में तेज धमाका हुआ।

धमाके से फ्रिज पूरी तरह फट गया। घर की छत उड़ गई। छत के ऊपर बना बाथरूम भी ढह गया। नसरीन उस समय बाथरूम में थीं। धमाके में नसरीन के शरीर के दो टुकड़े हो गए।

धमाके के बाद उनका हाथ करीब 100 मीटर दूर जा गिरा, जबकि पैर छत पर ही करीब 25 मीटर दूर पड़ा मिला। धमाके से मकान भी बुरी तरह टूट गया। उसकी छत गिर गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग डर गए और घरों से बाहर निकल आए।

पटाखा विस्फोट से मकान की छत गिर गई।

पटाखा विस्फोट से मकान की छत गिर गई।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने की जांच

आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर हथगांव थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन पहुंचा। पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि नसरीन के पास पटाखे बनाने का लाइसेंस था, लेकिन उसकी अवधि समाप्त हो चुकी थी। लाइसेंस रिन्यूअल के लिए दिया गया था।

पुलिस के मुताबिक, घर के अंदर अनार (फुलझड़ी) के खाली डिब्बे मिले। वहीं, घर से 20 मीटर दूर भैंस के तबेले में 15 किलो के डिब्बे में बारूद भरा मिला। घटनास्थल के आसपास करीब 250 लोगों की आबादी है।

एसपी अभिमन्यु मांगलिक, एएसपी ज्ञान प्रकाश राय और खागा एसडीएम अश्वनी कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी धमाके की वजह

हथगांव थाने के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया

QuoteImage

पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। धमाका किन कारणों से और कैसे हुआ, इसकी वास्तविक वजह फोरेंसिक रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट तौर पर कही जा सकती है।”

QuoteImage

———————–

ये खबर भी पढ़ें…

गाजियाबाद पुलिस चौकी धमाका- दिल्ली नंबर की संदिग्ध स्कूटी मिली:कश्मीर के आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी, ATS पहुंची

गाजियाबाद में वसुंधरा पुलिस चौकी में धनतेरस की रात हुए ब्लास्ट को लेकर कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। दावा किया जा रहा है कि एलिवेटेड रोड से विस्फोटक नीचे चौकी पर फेंका गया। वहां दिल्ली नंबर की संदिग्ध स्कूटी भी मिली है। पढ़िए पूरी खबर…



Source link

अभी अभी की खबरें