औरैया में सोमवार को बाबरपुर शराब ठेके के पास एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

.

पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने की कोशिश शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और युवक की पहचान के प्रयास में जुटी है। युवक की मौत कैसे हुई, यह अभी साफ नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चलेगी।



Source link