Man Lures 15 Year Old Girl to Nepal on Pretext of Making Reels

वीडियो बनाने के बहाने किशोरी को नेपाल ले गया युवक
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ एआई जेनरेटेड

विस्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो और रील बनाने की दोस्ती एक परिवार के लिए चिंता की वजह बन गई। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी को रील बनवाने का झांसा देकर एक युवक नेपाल ले गया। किशोरी के परिजन ने जब युवक से संपर्क किया तो उसने छह महीने बाद उसे वापस लाने की बात कही। इससे परिवार अनहोनी की आशंका से परेशान है। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।




Source link

अभी अभी की खबरें