दयानंद इंटर कॉलेज के पास चालक को नहीं दिखाई दिया रास्ता, ट्रक में लदी भारी बैटरी क्षतिग्रस्त; बाल-बाल बची जान

अमृतपुर

घने कोहरे ने शनिवार को फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर हादसे का खतरा बढ़ा दिया। दयानंद इंटर कॉलेज के समीप कोहरे के कारण एक ट्रक चालक सड़क का सही अंदाजा नहीं लगा सका। देखते ही देखते ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीचे उतर गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार पंजाब निवासी संदीप सिंह ट्रक लेकर राजेपुर की तरफ से जा रहे थे। दयानंद इंटर कॉलेज के पास घना कोहरा छाया हुआ था। दृश्यता कम होने के कारण चालक को सड़क साफ दिखाई नहीं दी और ट्रक से संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद ट्रक सड़क से नीचे उतर गया। हादसे में ट्रक में लदी भारी बैटरी क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि ट्रक की चपेट में कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं आया। स्थानीय लोगों ने घने कोहरे के दौरान वाहन चालकों से धीमी गति से चलने और विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।



Source link