कानपुर देहात में सदमे से बुजुर्ग महिला की मौत के बाद रोते- बिलखते परिजन।

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के असालतगंज रजऊ गांव में एक परिवार के पुश्तैनी बंगले में आग लगाने का आरोप लगा है। इस आगजनी में गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं, आग और नुकसान का सदमा बर्दाश्त न कर पाने से 60 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला

.

बताया जा रहा परिवार ग्राम समाज की ज़मीन पर झोपड़ी रख कर रह रह रहे थे ज़मीन से बेदखली के आदेश के बाद 2 दिनों से राजस्व टीम जगह खाली कराने मौके पर जा रही थी

रजऊ गांव की पूजा ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने गांव के ही सौरभ और रामकिसुन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक, 23 सितंबर की दोपहर करीब 3 बजे आरोपी उनके पूर्वजों के बंगले पर पहुंचे और उसमें आग लगा दी।

गृहस्थी का सामान जला, बुजुर्ग महिला की मौत।

गृहस्थी का सामान जला, बुजुर्ग महिला की मौत।

आरोप है कि देखते ही देखते आग ने पूरे बंगले को अपनी चपेट में ले लिया। घर के अंदर रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। परिवार का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें और पूरे परिवार को जिंदा जलाने और जान से मारने की धमकी दी।

रोते-रोते उनकी तबीयत बिगड़ गई

घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची पूजा की बहन सुषमा देवी को भी चोट लगने का आरोप है। आग से हुए भारी नुकसान और घर के सामान को जलता देखकर 60 वर्षीय लक्ष्मी देवी पत्नी सोबरन लाल राजपूत सदमे में आ गईं। परिजनों के अनुसार, रोते-रोते उनकी तबीयत बिगड़ गई और दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।

मौत के बाद मौके पर पहुंचें ग्रामीण।

मौत के बाद मौके पर पहुंचें ग्रामीण।

इस मामले पर रसूलाबाद कोतवाली प्रभारी शिवनारायण सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गांव में ग्राम समाज की जमीन को लेकर विवाद था। राजस्व की टीम मौके पर गई थी। ये लोग ग्राम समाज की जमीन पर झोपड़ी रखकर रह रहे थे।

महिला की तबीयत बिगड़ी

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आग कैसे लगी, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है और शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।



Source link