Dengue Cases Rise in Agra as Mosquitoes Hide Indoors, Four New Patients Found

डेंगू मच्छर, प्रतीकात्मक।

विस्तार

बाहर का तापमान कम होने पर मच्छर घरों में छिप रहे हैं। इससे डेंगू के मरीज बढ़ने लगे हैं। दो बच्चों समेत चार में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं 12 घरों के आसपास डेंगू का लार्वा मिला है। टीम ने एंटी लार्वा का छिड़काव कराया।


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि तेज बुखार, शरीर-मांसपेशियों में दर्द के 17 मरीजों के नमूनों की जांच कराई गई। इसमें दो बच्चों समेत चार में डेंगू की पुष्टि हुई। हालत गंभीर नहीं होने से घर पर ही इलाज चल रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि मच्छर घर के कोनों, पर्दों और अलमारी में छिप रहे हैं।

ऐसे में डेंगू का अभी दो से तीन सप्ताह तक और खतरा है। डेंगू के अब तक 32 मरीज हो गए हैं। पहले के सभी मरीज ठीक हो चुके हैं। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने, मच्छररोधी साधन अपनाने, आसपास गंदगी न रहने देने, सुबह-शाम दरवाजे-खिड़की बंद रखने की सलाह भी दी जा रही है।



Source link