फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के भादर रोड स्थित कमासिन बाग के पास बृहस्पतिवार रात को ट्रक ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव निवासी सुदामा देवी ने शुक्रवार पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। इसमें बताया कि पुत्र चंदन सिंह (32) बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे बाइक से खेत जा रहा था। कमासिन बाग पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुत्र को प्रयागराज के नारायण स्वरूप अस्पताल में भर्ती कराया गया।

