फिरोजाबाद के मक्खनपुर में घर में डांट पड़ने से नाराज 10 साल का अरशद रविवार दोपहर तालाब में फंस गया। पुलिस ने करीब दो घंटे बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला।

.

अरशद नगला तुरकिया का रहने वाला है। वह मक्खनपुर में बैंक ऑफ इंडिया के पीछे स्थित तालाब में खेलते समय करीब 20 फीट गहरे पानी में चला गया। तालाब में जलकुंभी और घास उगी थी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी चमन कुमार शर्मा और शिकोहाबाद से पहुंचे सीओ जयबिंद कुमार गुप्ता ने पुलिस बल के साथ बच्चे को बाहर निकाला।

इसके बाद अरशद को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वह महाराज का बेटा है।



Source link