'Jalsa-e-Dastarbandi' (Turban-tying ceremony) organized at Madrasa Ashab-e-Suffa

फोटो 48 – गंजडुंडवारा में कामयाब जलसा-ए-दस्तारबंदी को संबो​धित करते मौलाना। स्रोत : संवाद

गंजडुंडवारा। शेरवानी स्कूल में बुधवार रात मदरसा असहाबे सुफ्फा जामा मस्जिद की ओर से जलसा-ए-दस्तारबंदी का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के उलमा, मस्जिदों के इमाम, मदरसे के छात्र और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।


कार्यक्रम की शुरुआत कारी हिदायतुल्लाह राजस्थानी ने कुरआन की तिलावत से की। इसके बाद मौलाना फैसल मेरठी ने नात पेश की। मुख्य अतिथि मौलाना सैय्यद हबीबुल्लाह मदनी ने कहा कि कुरआन हमारी जिंदगी को सही रास्ता दिखाता है। हमें कुरआन पढ़ने के साथ ही उसकी बातों को समझना और उन पर अमल करना चाहिए।

मौलाना इनाम अहमद ने समाज में फैली बुराइयों को दूर करने और आपसी प्रेम व भाईचारा बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने विवाह में मेहर की अहमियत के बारे में भी जानकारी दी। वहीं मौलाना आदम मुस्तफा ने नमाज, रोजा, माता-पिता की सेवा, सच्चाई और अच्छे व्यवहार को अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम के आयोजन में जामा मस्जिद के खतीब मुफ्ती मुहम्मद हारून, मौलाना ताहिर सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। अंत में देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए दुआ की गई। आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों का आभार जताया।



Source link