आगरा के फतेहाबाद में ब्लड सेंटर के संचालक की पत्नी के पति को फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर थाना फतेहाबाद पुलिस ने चिकित्सक समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञान विहार, थाना सदर बाजार निवासी कप्तान सिंह ने बताया पत्नी फतेहाबाद आगरा मार्ग स्थित विजय नगर कॉलोनी के पास डाॅ. मुकेश बघेल हाॅस्पिटल परिसर में ग्रामीण भारत ब्लड सेंटर का संचालन करती हैं। वह नौ सितंबर को दोपहर करीब ढाई बजे ब्लड सेंटर पर बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान  डाॅ. गौरव मुदगल का फोन आया। उन्होंने गाली देना शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। कहा कि जहां मिलोगे, वहीं देख लूंगा।

उन्होंने थाना फतेहाबाद में शिकायत की। इस बारे में पता चलने पर डाॅ. गौरव ने दोबारा फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाने पर व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश भेजे। आरोप है कि संदेशों में डाॅ. गौरव ने अपने परिचित राजकुमार तोमर निवासी अमर कॉलोनी, मथुरा के साथ मिलकर उनका ब्लड सेंटर बंद कराने और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में आरोप लगाया है कि राजकुमार तोमर पूर्व में भी ब्लड सेंटर के खिलाफ कई शिकायतें कर समझौते के नाम पर रकम की मांग कर चुका है। एसीपी इमरान अहमद ने बताया तहरीर के आधार पर डाॅ. गौरव मुदगल और राजकुमार तोमर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें