जागरण संवाददाता, चित्रकूट। पितृपक्ष में चल रहे महाबुलिया का विसर्जन करने बुधवार की शाम करीब छह बजे ओरा गांव के कई बच्चे बागे नदी पहुंचे। इसी दौरान नदी में भाई बहन और एक अन्य बालिका गिर गई। तीनों डूबने लगे। यह देख अन्य बच्चों ने मदद की गुहार लगाई तो वहां पर मौजूद एक ग्रामीण ने हिम्मत दिखाते हुए नदी में उतरकर दोनों बालिकाओं को बचा लिया लेकिन बालक का कुछ पता नहीं चला।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
