मथुरा। अखिल भारत लाड़ी लोहाणा सिंधी पंचायत की राष्ट्रीय टीम में मथुरा को पहली बार दो पद मिलने से समाज में उत्साह है। बसंत मंगलानी राष्ट्रीय सचिव और किशोर इसरानी को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनाया है। मंगलवार शाम कृष्णा आर्चिड में आयोजित समारोह में दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
मथुरा इकाई की ओर से ढोल-नगाड़ों के साथ दोनों को शॉल और पाटुका पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। समारोह की शुरुआत भगवान झूलेलाल और स्वामी लीलाशाह महाराज की छवि के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और प्रार्थना से हुई। प्रदेश महासचिव रामचंद्र खत्री ने बताया कि बसंत मंगलानी इससे पहले प्रदेश ऑडिटर और मथुरा के सलाहकार के रूप में सेवाएं दे रहे थे।
किशोर इसरानी 33 वर्षों से समाज की गतिविधियों के प्रचार-प्रसार में सक्रिय हैं। सिंधी जनरल पंचायत के प्रदीप उकरानी, हरिश चावला, भगवानदास बेबू, अशोक डाबरा, पीतांबर रोहेरा, सिंधी नवयुवक मंडल के तरुण लखवानी, मनोहर मंगलानी, तरुण नाजवानी, दीपक टेकवानी, दिनेश केवलानी आदि ने भी दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष जीवतराम चंदानी, जिलाध्यक्ष सुरेश मेठवानी, कन्हैयालाल, जितेंद्र लालवानी, झामनदास नाथानी, चंदनलाल आडवानी, सुरेश मनसुखानी, रमेश नाथानी, राजेश खत्री, शंकर मंगलानी आदि मौजूद रहे।
