{“_id”:”6b0663777511d8b328098e19″,”slug”:”agra-news-violent-clash-over-land-dispute-woman-and-child-among-injured-firing-alleged-2026-11-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”चेहरे पर घूंघट, हाथों में लट्ठ: जमीन के लिए भीषण संघर्ष, आगरा के इरादतनगर में बहा खून; वीडियो आया सामने”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

आगरा के इरादतनगर में बहा खून
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना क्षेत्र के चंदीपुरा गांव में मंगलवार शाम जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। फायरिंग के आरोप से गांव में दहशत फैल गई। मंजू देवी (30) गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है। दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। तनाव को देखते हुए कई थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है।

