{“_id”:”6af6a1d8f26e0ecaa10aa2da”,”slug”:”chhath-puja-relief-8-special-trains-to-run-via-agra-for-eastern-up-2026-11-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”छठ पूजा पर रेलवे का तोहफा: पूर्वांचल के लिए चलाई गईं आठ स्पेशल ट्रेन, आगरा से गुजरेंगी; देखें समय सारणी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

ट्रेन सांकेतिक आगरा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छठ पूजा पर पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों को इस बार ट्रेनों के अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। त्योहार पर घर जाने और लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गोरखपुर, मऊ और अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। आगरा रेल मंडल से होकर गुजरने वाली चार जोड़ी यानी आठ ट्रेनें 13 नवंबर के बाद भी चलेंगी। इनमें कुछ ट्रेनें आगरा ईदगाह तो कुछ आगरा कैंट स्टेशन से होकर गुजरेंगी। इनसे आगरा के यात्री गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के रास्ते पूर्वांचल के प्रमुख शहरों तक पहुंच सकेंगे। ट्रेनों का संचालन नवंबर के अंतिम सप्ताह तक अलग-अलग तारीखों में निर्धारित किया गया है।

