जनकपुरी महोत्सव 2026 के नाम पर पांच लाख रुपये (+जीएसटी) के स्पॉन्सरशिप पैकेज का प्रस्ताव सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। पैकेज में स्पॉन्सर को भगवान श्रीराम-माता सीता की आरती का अवसर देने से लेकर महोत्सव परिसर में ब्रांडेड गेट लगाने तक की सुविधाओं का दावा किया गया है। हालांकि जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने साफ किया है कि समिति अथवा उनकी ओर से ऐसा कोई प्रस्ताव तैयार या अनुमोदित नहीं किया गया है।

सामने आए पैकेज में पांच लाख रुपये (+जीएसटी) के बदले सात सुविधाओं का उल्लेख है। इनमें महोत्सव में स्पॉन्सर का विशेष स्वागत और सम्मान, श्रीराम-सीता जी की आरती का अवसर, स्पॉन्सर के नाम का ब्रांडेड गेट, प्रचार के लिए दो विशेष स्टॉल, परिसर की एलईडी स्क्रीन पर विज्ञापन, महोत्सव की स्मारिका में प्रचार और विभिन्न आयोजनों में ब्रांड विजिबिलिटी शामिल बताई गई है। पैकेज में आयोजन 7, 8 और 9 अक्तूबर को सिकंदरा स्थित भावना एस्टेट में होने की जानकारी दी गई है। विज्ञापन और बुकिंग के लिए संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं।

जनकपुरी महोत्सव समिति 2026 अथवा उनकी ओर से किसी प्रकार की सुविधा प्रदान करने के लिए कोई प्रस्ताव नहीं बनाया गया है और न ही ऐसे किसी प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया है। जब तक उनके कार्यालय के स्तर से कोई आधिकारिक पत्र जारी न किया जाए, तब तक इस तरह के किसी प्रस्ताव का संज्ञान नहीं लिया जाए। -राजीव कुमार, अध्यक्ष, जनकपुरी महोत्सव समिति।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें