
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6aa77ea1dd47c4813f05f940″,”slug”:”five-arrested-including-ringleader-of-gang-circulating-counterfeit-coins-worth-70-crore-in-saharanpur-2026-09-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”जाली नोटों के बाद अब नकली सिक्के: 25 साल और 400 का कमीशन, एक सिक्के पर आती थी पांच रुपये की लागत; पूरी कहानी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सहारनपुर में नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह के पांच सदस्यों की गिरफ्तारी होने से पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाली बात सामने आई हैं। गिरोह का मुख्य सरगना उपकार लूथरा उर्फ अभय प्रताप सिंह वर्ष 2001 से नकली सिक्के बनाने के धंधे में लगा हुआ था। उसने गिरोह के साथ मिलकर सहारनपुर में भी नकली सिक्कों की फैक्टरी लगाने की तैयारी कर ली थी। इससे पहले ही पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया।
गिरोह का मुख्य सरगना पंजाब निवासी उपकार लूथरा उर्फ अभय प्रताप सिंह वर्ष 2001 से नकली सिक्के बनाने के धंधे में लगा हुआ था। पहले वह सर्राफ था। इसलिए उसे सिक्के बनाने की अच्छी प्रैक्टिस थी। नकली सिक्कों के मामले में आरोपी उपकार को दिल्ली पुलिस ने वर्ष 2017 में पकड़ा था।
उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। तिहाड़ जेल में ही उसकी मुलाकात पकड़े गए आरोपी हिमांशु से हुई थी। दोनों ने तिहाड़ जेल में कुछ नया करने की योजना बनाई। इसके बाद वर्ष 2021 में जेल से बाहर आए।