Jalaun: Massive fire at a paper factory in Kalpi; losses estimated in the lakhs

फैक्टरी में लगी भीषण आग
– फोटो : अमर उजाला

कालपी कोतवाली क्षेत्र में स्थित तुलसी राम फैक्टरी में बृहस्पतिवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फैक्टरी धू-धू कर जल उठी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुबह करीब आठ बजे फैक्टरी में आग भड़की। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।




आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि वे दूर से ही दिखाई दे रही थीं। फैक्टरी में बड़ी मात्रा में कागज होने के कारण आग तेजी से फैली और विकराल रूप धारण कर लिया। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।



Source link