Jalaun accident on NH 27 outof control DCM truck rams into the back of another truck driver dies painful death

jalaun road accident
– फोटो : amar ujala

विस्तार

जालौन जिले में उरई कोतवाली क्षेत्र में एनएच-27 स्थित करमेर ब्रिज के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। आगे चल रहे ट्रक में पीछे से एक बेकाबू डीसीएम जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम के परखच्चे उड़ गए। हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।




Source link