Last Updated:

Jaunpur News: यूपी के जौनपुर जिले में जिस शिक्षा विभाग के कंधों पर बच्चों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी है, उसी विभाग के एक सरकारी कार्यालय का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. आइए वायरल वीडियो को लेकर पूरा मामला जानते हैं.

जिस BRC में संवरना था बच्चों का भविष्य, वहां बजा 'सईयां टूट गईल कमर', VideoZoom

मड़ियाहूं बीआरसी वायरल वीडियो

जौनपुर: कहते हैं कि एक शिक्षक ही बच्चों के भविष्य को संवार सकता है, लेकिन अगर वही गैर जिम्मेदार हो जाए, तो बच्चों के भविष्य का क्या होगा. कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में देखने को मिला है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जौनपुर में जिस शिक्षा विभाग के कंधों पर बच्चों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी है, उसी विभाग के एक सरकारी कार्यालय का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

पूरा मामला जौनपुर के मड़ियाहूं रामनगर बीआरसी के मीटिंग हॉल का बताया जा रहा है, जहां वायरल वीडियो में कथित तौर पर कुछ लोग नशे की हालत में डांस करते नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह पूरा मामला खंड शिक्षा अधिकारी की गैरमौजूदगी में दिनदहाड़े हुआ. यह वायरल वीडियो कब की हैं, इसकी पुष्टि News18 नहीं करता है.

2018 में बीआरसी पुनर्गठन
वायरल वीडियो को लेकर आनंद पांडेय, पवन दुबे और कैलाश गौतम के नाम सामने आ रहे हैं. वहीं, बीआरसी में अनुचरों की लंबे समय से संबद्धता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. बताया जा रहा है कि साल 2018 में बीआरसी पुनर्गठन के दौरान अनुचरों को एक वर्ष के लिए संबद्ध किया गया था, लेकिन कई अनुचर वर्षों बाद भी बीआरसी में जमे हुए हैं और अब यह वायरल वीडियो कई सवाल खड़े कर रहा है.

शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सरकारी मीटिंग हॉल में इस तरह की गतिविधियां कैसे हुईं? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं थी. वायरल वीडियो ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना होगा कि वायरल वीडियो को लेकर विभाग इस मामले में जांच कर क्या कार्रवाई करता है.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें



Source link

अभी अभी की खबरें