बलिया के रेवती नगर पंचायत में रविवार तड़के कुएं से 23 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पुना चौहान के बेटे संदीप चौहान उर्फ नारद के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए एक युवक पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की ज
.
परिजनों के मुताबिक, संदीप 25 सितंबर से घर नहीं आया था। उनका कहना है कि इसी दिन मनोज शर्मा नाम का युवक उसे घर से बुलाकर ले गया था। संदीप मनोज के यहां काम करता था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। काफी तलाश के बाद परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी।

रविवार तड़के पुलिस को कुएं में शव पड़े होने की सूचना मिली। रेवती थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव जिला अस्पताल भेज दिया है।
मृतक की मां ने आरोप लगाया कि मनोज शर्मा ही संदीप को घर से काम के लिए बुलाकर ले गया था। उन्होंने मनोज पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
