आगरा के अछनेरा के गांव ताजपुर नगरिया में बुधवार रात ओमप्रकाश की गोली मारकर हत्या के तीन आरोपी बालिग निकले। उन्होंने पहले पुलिस से खुद को नाबालिग बताया था। इस पर पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिए गए। उनसे हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया। एक आरोपी की परिवार की युवती का फोटो स्टेटस पर लगाने पर मृतक के दोस्त से उनका विवाद हुआ था। थप्पड़ का बदला लेने के लिए हत्याकांड को अंजाम दिया।


ताजपुर नगरिया गांव में बुधवार रात को कुम्हेर, भरतपुर निवासी ओमप्रकाश (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ओमप्रकाश करीब आठ दिन पहले अपने जीजा पूरन सिंह के घर आया था। वह पिछले करीब दो वर्षों से अलीगढ़ में मजदूरी करता था। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह मोबाइल पर किसी छात्रा का स्टेटस लगाने को लेकर हुआ विवाद सामने आया है। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *