उरई। शहर के राजेंद्र नगर निवासी अरविंद सिंह (40) की शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह दो दिन पहले अपने गांव सैदपुर गए थे। शुक्रवार सुबह सीने में दर्द होने पर आसपास मौजूद किसानों और परिजनों ने उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।


अरविंद शहर में रहकर मोमोज बेचने का काम करते थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी गीता देवी और बेटी गौरी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।(संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *