The gravel and sand kept on the service road were removed using a JCB.

फोटो 32: जसवंतनगर में नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद
– फोटो : 1

जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस रोड पर अवैध रूप से गिट्टी-बालू डालकर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को हाईवे गश्त दल ने अभियान चलाया। भागलपुर से मॉडर्न तहसील जसवंतनगर तक सर्विस रोड पर किए गए कब्जों को जेसीबी की मदद से हटवाकर रास्ता खाली कराया गया।


अभियान का नेतृत्व इंसिडेंट मैनेजर सुमित कुमार ने किया। टीम ने सड़क किनारे रखी निर्माण सामग्री हटवाई, जिससे वाहनों के आवागमन में बाधा न आए और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके। अधिकारियों ने बताया कि सर्विस रोड पर गिट्टी-बालू डालने से वाहन चालकों को परेशानी होती है।

इस दौरान अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई कि दोबारा कब्जा करने पर चालान के साथ निर्माण सामग्री भी जब्त की जाएगी। (संवाद)



Source link