कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के अन्ध्या गांव में बुधवार दोपहर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 65 वर्षीय किसान गौरी कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया।

.

नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 2, मां कोटेश्वरी नगर (विशुनपुरा) निवासी गौरी कुशवाहा कोल्ड स्टोरेज से आलू लेकर घर लौट रहे थे। आलू की बोरी मोटरसाइकिल पर रखकर वे नहर की पक्की सड़क पर पहुंचे ही थे।

इसी दौरान मल्लूडीह की ओर से फुलवापट्टी जा रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई। गौरी कुशवाहा आलू की बोरी समेत सड़क पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। दूसरी मोटरसाइकिल का चालक वाहन लेकर मौके से चला गया।

स्थानीय लोगों ने उन्हें निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।



Source link