{“_id”:”6b083efcd6bc4c387f0e5aec”,”slug”:”fake-doors-sold-using-century-brand-name-six-seized-in-raid-at-golghar-shop-2026-11-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”गोरखपुर: सेंचुरी कंपनी के नाम पर बेच रहे थे नकली दरवाजे, गोलघर की दुकान पर छापा; छह दरवाजे बरामद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फ्राॅड की शिकायत पर पुलिस ने दुकान पर छापा मारा
– फोटो : एआई
विस्तार
गोलघर में नामी कंपनी के ब्रांड का इस्तेमाल कर नकली दरवाजे बेचने का मामला सामने आया है। सेंचुरी कंपनी की शिकायत पर बुधवार को कैंट पुलिस ने वीनस सिनेमा परिसर स्थित जनता प्लाई हार्डवेयर एंड ग्लास में छापा मारा। दुकान से कंपनी के नाम और ब्रांड वाले छह संदिग्ध दरवाजे बरामद किए गए। पुलिस ने दुकानदार एहतेशाम हुसैन खान को हिरासत में लेकर कॉपीराइट और ट्रेडमार्क उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई की है।
