झांसी। तेज आंधी में बृहस्पतिवार रात पटरी किनारे पेड़ गिरने एवं ओएचई में टीनशेड फंसने के कारण झांसी-कानपुर रूट करीब पांच से छह घंटे तक प्रभावित बना रहा।
मोंठ, एरच रोड व पिरौना स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पर पेड़ गिरने से बनारस से चलकर इंदौर जा रही काशी महाकाल एक्सप्रेस करीब घंटे तक खड़ी रहीं तो वहीं सेक्शन में गुजर रहीं मुंबई-गोरखपुर को एरच, कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस को मोंठ व एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस को नंदखास स्टेशन पर रोक दिया गया। जिससे उक्त गाड़ियां डेढ़ से सवा दो घंटे की देरी से चली। वहीं उरई व भुआ के बीच हाइटेंशन तार ओएचई पर गिरने से झांसी-कानपुर रूट की सभी गाड़ियां प्रभावित रहीं।
पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सेक्शन में आंधी से पेड़ व ओएचई प्रभावित होने से पुष्पक एक्सप्रेस, गोरखपुर एक्सप्रेस, एलटीटी. एक्सप्रेस समेत सात यात्री गाड़ियां घंटो प्रभावित रहीं।
आंधी के बाद मरम्मत कार्य में जुटा रेल प्रशासन…
