झांसी के बाहर ओरछा गेट स्थित वार्ड नंबर 54 में बकरा मंडी, अजय इनके क्लब के पीछे टूटी सड़क फिर बनाई जा रही है। दैनिक भास्कर में खबर छपने के बाद काम शुरू हुआ।
.
सड़क के दोनों किनारों पर इंटरलॉकिंग ईंटों के ढेर लगे हैं। सड़क बनाने का काम शुरू हो चुका है। मोहल्ले के लोग, महिलाएं और बच्चे यहां से आ-जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, पानी की पाइपलाइन डालने के बाद सड़क टूट गई थी। खबर छपने के बाद प्रशासन ने काम शुरू कराया।
मोहल्ले के लोगों ने दैनिक भास्कर और प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सड़क का काम जल्द पूरा होगा।
स्थान: बकरा मंडी, अजय इनके क्लब के पीछे, बाहर ओरछा गेट, वार्ड नंबर 54, झांसी।

