उत्तर प्रदेश में झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां चार साल से चल रहे प्रेम संबंध का खौफनाक अंत हो गया. आरोप है कि प्रेमी कमल ने अपनी प्रेमिका चंचल की गोली मारकर हत्या कर दी.

वारदात के बाद आरोपी कमल मृतका के चाचा मोनू के घर के पास से गुजर रहा था, तो उसने ने चाचा से कहा जा, तेरी भतीजी को मैंने गोली मार दी. इस बात की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

यह भी पढ़ें: यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट

चंचल की शादी कहीं और तय कर दी गयी थी

बताया जा रहा है कि कमल और चंचल के बीच करीब चार साल से प्रेम संबंध थे. परिजनों के मुताबिक, कमल से परेशान होकर चंचल की पढ़ाई बंद करा दी गई थी और उसके घर से बाहर निकलने पर भी रोक लगा दी गई थी. वहीं, वारदात से पहले आरोपी कमल द्वारा कथित तौर पर एक वीडियो भी बनाया गया. वीडियो में उसने चंचल से चार साल से प्रेम करने की बात कही और आरोप लगाया कि चंचल के पिता ने उसका घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था.

जानकारी में आया है कि चंचल का रिश्ता परिजनों ने दूसरी जगह तय कर दिया था और दिसंबर में उसकी शादी होनी थी. घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन शादी से पहले ही चंचल की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई 

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी विकास कुमार समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया. मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने चार पुलिस टीमों का गठन किया है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: इंडिया गठबंधन मार्च के बाद कांग्रेस से नाराज हैं अखिलेश यादव! क्यों उठ रहे ये 3 सवाल?



Source link