स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में यूपी टी-20 लीग के चौथे संस्करण का धमाकेदार आगाज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान शंकर महादेवन, उनके बेटों सिद्धार्थ व शिवम महादेवन और धुरंधर फेम गायिका जैस्मीन सैंडलस की प्रस्तुतियों के साथ ड्रोन शो ने उद्घाटन समारोह को यादगार बना दिया। 

अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश अपनी आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है और इसकी पूर्व संध्या पर यूपी टी-20 लीग का शुभारंभ इससे बेहतर अवसर नहीं हो सकता। यह लीग प्रदेश के युवाओं को नए अवसर दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया’ के विजन के अनुरूप स्वस्थ और फिट युवा ही देश के भविष्य को मजबूत बनाएंगे।

 




UP T20 League kicks off with bang Shankar Mahadevan and Jasmine Sandlas set stage on fire in CM Yogi presence

टॉस करते सीएम योगी।
– फोटो : शुभम बंसल, अमर उजाला


मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी रुद्रास और मेरठ मावरिक्स के बीच होने वाला पहला मुकाबला पूरे प्रदेश को जोड़ने का काम करेगा। उन्होंने क्रिकेट प्रेमियों से स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की और आजादी की पूर्व संध्या पर लीग के शुभारंभ के लिए सभी को बधाई दी। 


UP T20 League kicks off with bang Shankar Mahadevan and Jasmine Sandlas set stage on fire in CM Yogi presence

यूपी टी-20 लीग के उद्घाटन में सीएम योगी व अन्य।
– फोटो : शुभम बंसल, अमर उजाला


इस अवसर पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और यूपी क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के मुखिया राजीव शुक्ला ने कहा कि यूपी टी-20 लीग के जरिये एक साथ करीब 200 से 250 खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का अवसर मिल रहा है। लीग का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को मंच देना है और इसका लाभ युवा प्रतिभाओं को मिल रहा है। 


UP T20 League kicks off with bang Shankar Mahadevan and Jasmine Sandlas set stage on fire in CM Yogi presence

जैस्मीन सैंडलस ने बांधा समां
– फोटो : शुभम बंसल, अमर उजाला


इससे पहले यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यूपी टी-20 लीग पूरे प्रदेश का उत्सव है और इसे सभी मिलकर मनाएंगे।


UP T20 League kicks off with bang Shankar Mahadevan and Jasmine Sandlas set stage on fire in CM Yogi presence

प्रस्तुति देते शंकर महादेवन।
– फोटो : शुभम बंसल, अमर उजाला


इसके बाद प्रतिभागी टीमों के कप्तान मंच पर पहुंचे, जिसके बाद लीग की चमचमाती ट्रॉफी का अनावरण किया गया। सभी अतिथियों को लीग का स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया और समारोह के दौरान सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें