समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ समेत सभी जिला व महानगर कार्यालयों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई। प्रदेश सपा मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य एवं अहिंसा के रास्ते पर चलकर आजादी के आंदोलन को तेज किया। 

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों के विरोधी सत्ता में है। ये नकारात्मक और दरारवादी सोच के लोग नाथूराम गोडसे को मानते है। ये वर्चस्ववादी लोग बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान को नहीं मानते हैं। इन ताकतों को हराकर सत्ता  से हटाना है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग गांधीजी से नफरत करते थे, वे आज भी उनके विचारों से नफरत करते हैं। आज लोकतंत्र और संविधान पर हमले हो रहे है। लूट, खसोट, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। 2027 का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। समाजवादी पार्टी भाजपा को सत्ता से हटाएगी। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें